1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Feb 19, 2024, 7:11:30 PM
- फ़ोटो
PURNEA: पूर्णिया में एक मदरसे के मौलवी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। आरोप है कि पढ़ाई के लिए मदरसा आने वाली लड़कियों पर वहां के मौलवी की बुरी नजर रहती थी। पढ़ाई के नाम पर आरोपी लड़कियों से तेल मालिश कराता और उनके साथ अश्लील हरकत करता था। मामला तब सामने आया जब एक लड़की ने मौलवी की घिनौनी करतूत अपने परिजनों को बताई।
दरअसल, पूरा मामला श्रीनगर प्रखंड के रहीकपुर मदरसा मिफ्ताऊल ऊलूम का है। इस मदरसे में 10वीं तक की पढ़ाई होती है। मोहम्मद तहसीन मदरसे में सहायक शिक्षक के रूप में कार्यरत है। वह मदरसे के हेड मौलवी का करीबी बताया जाता है। आरोप है कि तहसीन मदरसा में पढ़ने वाली छात्राओं को खाली कमरे में ले जा है और वहां उनसे पैर हाथ दबवाता था। रेल मालिश के दौरान छात्राओं को गलत जगह पर छूने के बहाने ढूंढता रहता था।
जब छात्राएं आरोपी मौलवी द्वारा अश्लील हरकत करने पर विरोध करती तों उन्हें स्कूल से निकलवा देने की धमकी देता। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक छात्रा ने मौलवी की करतूत अपने परिजनों को बताया। गुस्साए परिजन मदरसा पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी और बर्खास्तगी की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया। पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवनाथ रजक ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।
बता दें कि बीते तीन फरवरी को आरोपी शिक्षक को ग्रामीणों ने एक महिला के साथ बंद कमरे में अश्लील हरकत करते पकड़ा था। इसके बाद गांव में खूब हंगामा हुआ था। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस भी गांव पहुंची थी लेकिन बाद में पंचायत बैठी और पूरा मामला रफा-दफा कर दिया गया।