1st Bihar Published by: HARERAM DAS Updated Jan 17, 2024, 8:13:26 PM
- फ़ोटो
BEGUSARAI: बेगूसराय में आपसी विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारी गयी। मछली मारने के दौरान बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना नीमा चांदपुरा थाना क्षेत्र के बंदूवार स्थित वार्ड 3 की है। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना अंतर्गत कोरिया निवासी सीताराम सहनी के 45 वर्षीय पुत्र श्याम सहनी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से हथियार के साथ बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।
घायल के परिजन ने बताया कि मछली मारकर कर बंदुवार बांध पर श्याम सहनी आग शेक रहा था, उसी दौरान बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर बदमाश को हथियार के साथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया ।
इधर नीमा चांदपुरा थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद के कारण गोली के बारूद से घायल हुआ है। मछली मारने के दौरान घटना को अंजाम दिया है। हथियार के साथ बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान नीमा चांदपुरा थाना अंतर्गत बंदूवार निवासी पलटू सदा के पुत्र हरिलाल सदा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।