1st Bihar Published by: Updated Mar 28, 2022, 2:14:23 PM
- फ़ोटो
HAJIPUR : इस वक्त की ताजा खबर हाजीपुर से सामने आ रही है। यहां एक मालगाड़ी के डिब्बे में आग लग गई है। चावल लेकर सहारनपुर से डिब्रूगढ़ जा रही मालगाड़ी के डिब्बे में अचानक आग लगी है जिसके बाद अफरा-तफरी की स्थिति मची हुई है।
पटना पहरी बुजुर्ग स्टेशन की है एक डब्बे में आग लगने के बाद तत्काल रेलवे के लोगों ने इस पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया स्थानीय लोगों की मदद से आग पर तुरंत काबू भी पा लिया गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी के डिब्बे में आग लगी थी उसमें चावल लोड किया गया था।