1st Bihar Published by: AKASH KUMAR Updated Jul 20, 2021, 4:58:19 PM
- फ़ोटो
AURANGABAD: मालगाड़ी की चपेट में आने से मां-बेटी की दर्दनाक मौत हो गयी। इस दौरान रेलवे क्रॉसिंग के पास अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि मां-बेटी जब रेलवे क्रॉसिंग पार कर रही थी तभी दोनों मालगाड़ी की चपेट में आ गयी और ट्रेन से कटकर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
बताया जाता है कि हजारी कर्मा निवासी गुडडू यादव की पत्नी मालती देवी अपनी बेटी प्रियांशू के साथ कुरमा गयी हुई थी। जहां से घर लौटने के क्रम में दोनों रेलवे लाइन को पार करने लगी। रेलवे लाइन को पार करने के दौरान अचानक दोनों मालगाड़ी के चपेट में आ गयी और यह हादसा हुआ।
घटना के बाद रेलवे क्रॉसिंग के पास अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।