ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, जानें कहां किस रेट पर मिल रहा सिलेंडर

PATNA : जुलाई महीने की शुरुआत होते ही लोगों की जेब को बड़ा झटका लगा है. बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने घर में इस्&z

LPG की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, जानें कहां किस रेट पर मिल रहा सिलेंडर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जुलाई महीने की शुरुआत होते ही लोगों की जेब को बड़ा झटका लगा है. बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने घर में इस्‍तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में 25 रुपये बढ़ा दिया है. इसके साथ ही राजधानी दिल्‍ली में एलपीजी सिलेंडर का भाव अब 834 रुपये हो गया है. इससे पहले रसोई गैस की कीमत 809 रुपये थी. हालांकि अप्रैल में सिलेंडर 10 रुपये सस्ता हुआ था, इसके बाद मई-जून में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था.


दिल्ली के अलावा आज से कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर 861 रुपये बिक रहा है. वहीं पटना, मुंबई और चेन्नई में सिलेंडर की कीमत क्रमश: 933, 834 और 850 रुपये मिल रहा है. दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को एलपीजी सिलेंडर का दाम 694 रुपये था. 1 जुलाई को ये कीमत 834 रुपये है. यानी कि इस साल 138 रुपये घरेलू गैस का दाम बढ़ गया है. 4 फरवरी को दाम बढ़ाकर 719 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया. इसके बाद 15 फरवरी को दाम 769 रुपये और 25 फरवरी को दाम 794 रुपये कर दिए गए. एक मार्च को सिलेंडर का दाम 819 रुपये कर दिया गया. अप्रैल में 10 रुपये की कटौती की गई है. इसके बाद अब जुलाई में दाम 834 रुपये कर दिया गया है.


वहीं दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम 76.50 रुपये बढ़ाकर 1550 रुपये कर दिया गया है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, एक जून को दिल्ली में इस सिलेंडर का दाम 122 रुपये कम किया गया था. फिलहाल कोलकाता, मुंबई, चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 1651.50, 1507, 1687.50 रुपये है.

टैग्स