ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदनभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालखान सर और अंजना ओम कश्यप विवाद में सुलह की पहल, दिल्ली हाई कोर्ट ने मध्यस्थ नियुक्त कियासोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, पटना से दबोचा गया आरोपी; सोना बेचकर लोहा खरीदने की कही थी बातभरत तिवारी एनकाउंटर: 5 जुलाई को होने वाली बहुजन महापंचायत पर जिला प्रशासन ने लगाई रोक, सामने आई यह बड़ी वजहCBSE 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, इस दिन तक कर सकते हैं आवेदन

गर्लफ्रेंड के चक्कर में हिन्दू से मौलाना बन गया युवक, मां कर रही घर लौटने का इंतजार, रोती हुई बोली..हमार लईका ना मिली तो हम जी ना पाईब

SIWAN: बिहार के सीवान जिले में प्रेमिका की खातिर एक हिन्दू युवक मौलवी बन गया। युवक के परिजनों ने प्रेमिका पर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मौलवी बनाने का आरोप लगाया। मामला सीवान के

गर्लफ्रेंड के चक्कर में हिन्दू से मौलाना बन गया युवक,  मां कर रही घर लौटने का इंतजार, रोती हुई बोली..हमार लईका ना मिली तो हम जी ना पाईब
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SIWAN: बिहार के सीवान जिले में प्रेमिका की खातिर एक हिन्दू युवक मौलवी बन गया। युवक के परिजनों ने प्रेमिका पर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मौलवी बनाने का आरोप लगाया। मामला सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के मैरवा नई बस्ती मिस्कार टोला का हैं। युवक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने कलेजे के टुकड़े की घर वापसी के लिए मां पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़ित मां थाने का चक्कर लगा रही है। उसे अपने बेटे से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। 


प्रेमिका के चक्कर में हिन्दू से मौलाना बनने वाला युवक श्रवण कुमार गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के हरपुर गांव निवासी प्रदीप चौहान के बेटे हैं।मौलवी बने श्रवण अभी सीवान-मझौली मार्ग के नई बस्ती मिस्कार टोली में रहता हैं। श्रवण कुमार की मां अपने बेटे के हिन्दू से मुस्लिम बनने से काफी सदमे में है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। श्रवण की मां रोती हुई कहती है कि उनके बेटे का मिस्कार टोली निवासी रोजी खातून ने अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसे करीब 7 महीने पहले भगाकर अपने साथ ले गयी। उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसे मौलाना बना दिया और किसी मदरसे में रखवा दिया। 


इसके बाद उसका मौलाना वाला फ़ोटो पूरे मोहल्ले में वायरल कर दिया। श्रवण की मां नैना देवी रो-रोकर अपने बेटे को वापस लाने की प्रशासन से गुहार लगा रही हैं। पीड़ित मां नैना देवी ने बताया कि वो कई बार थाना के चक्कर लगा चुकी है लेकिन उसकी मदद करने को कोई तैयार नही हैं। नैना देवी रोते हुए अपने बेटे के एक तिलक लगाए हुए फोटो तो दूसरा मौलाना बने फोटो दिखाकर रोते हुए बेटे से मिलने की गुहार लगा रही हैं। 


मां ने बताया कि 3 साल से रोजी खातून और श्रवण के बीच बातचीत हो रही थी। 7 महीने से बेटा उनसे नहीं मिला है। लड़की ने उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया है। मैरवा थाने में शिकायत किये लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। रोते हुए मां नैना देवी ने कहा कि हमार लड़का ना मिली तो हम जी ना पाईम..हम ओकरा बिना रह ना सकली। 


जबकि वही लड़की रोजी खातून का कहना है कि जो भी आरोप उसके ऊपर लगाया जा रहा है वो गलत है। शादी की बात कही जा रही है वो भी गलत है। श्रवण कोई बच्चा नहीं है कि उसे कोई कैद करके रख लेगा। पड़ोसन के नाते मेरे और उसके साथ बातचीत होती थी। अब वो कहां है उसे खुद नहीं पता है। उसकी मां आरोप लगा रही है कि मेरी वजह से श्रवण ने इस्लाम धर्म अपनाया है। जबकि सच्चाई यह है कि उसने खुद से इस्लाम धर्म अपनाया है। 


वो 23 साल का लड़का है कोई बच्चा तो नहीं है कि जो हम कहेंगे वो वही करेगा। रोजी खातून ने कहा कि उसने श्रवण से कोई प्यार नहीं किया। सिर्फ दोस्ती के नाम पर बातचीत होती थी। जब हमने श्रवण से शादी ही नहीं की तो उसकी पत्नी कैसे हुई? जो आरोप मुझ पर लगाया जा रहा है वो सब गलत और निराधार है। ऐसे में यह पुलिस के लिए भी मुश्किल है कि रोजी खातून सही बोल रही है या फिर नैना देवी। हालांकि यह जांच का विषय जांच के बाद ही मामले की सच्चाई का पता चलेगा। अब देखना है कि पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है। 

टैग्स