Hindi News / news / पटना में दारोगा की बेटी ने की लव मैरिज, बोली - जान को...

पटना में दारोगा की बेटी ने की लव मैरिज, बोली - जान को खतरा है, महिला आयोग से लगाई सुरक्षा की गुहार

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 28, 2019, 3:49:12 PM

पटना में दारोगा की बेटी ने की लव मैरिज, बोली - जान को खतरा है, महिला आयोग से लगाई सुरक्षा की गुहार

- फ़ोटो

PATNA : प्रेम प्रसंग के एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. पटना में एक दारोगा की बेटी ने इंटर कास्ट लव मैरिज कर ली है. जिसके बाद उसे और उसके पति की जान के खतरे का डर सता रहा है. लड़की ने महिला आयोग जाकर सुरक्षा की गुहार लगाई है. महिला आयोग की ओर से उसे प्रदान कराने की बात कही गई है. पूरी घटना जिले के रूपसपुर थाना इलाके की है. जहां प्रीति कुमारी ने कौशलेश कुमार सिंह से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया है. लेकिन प्रीति के पिता दारोगा हैं लिहाजा उसे यह डर सता रहा है कि परिवार वाले उनके खिलाफ किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं. यही वजह है कि लड़की ने राज्य महिला आयोग के सामने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने प्रेमी जोड़े की शादी के मामले को देखा. इन दोनों की शादी के वैध दस्तावेज भी उपलब्ध हैं. आयोग की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने कहा कि लड़की बहुत डरी हुई है. उसने आयोग से बताया कि उसके पिता दारोगा हैं. पति-पत्नी के जान को ख़तरा है. मैंने रूपसपुर थाना को पत्र लिखकर बुलाया है. पुलिस के साथ ही लड़की को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया है. आयोग ने यह भी कहा कि लड़की बालिग है. उसकी जान के खतरे को देखते हुए सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट