1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 04, 2019, 4:12:07 PM
- फ़ोटो
PATNA: पूरे भक्ति भाव के साथ राजधानी की सड़कों पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकल पड़ी है. इस रथयात्रा में हजारों की तादाद में श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं. शहर के इस्कॉन मंदिर से निकली यह भव्य रथयात्रा शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाएगी. सड़क पर निकली भव्य रथयात्रा भगवान जगन्नाथ के लिए अपार श्रद्धा और भक्ति भाव में सड़कों पर नाचते लोग. कुछ यही नजारा है इस रथयात्रा की. हजारों की तादाद में श्रद्धालु राजधानी पटना की सड़कों पर निकलकर रथयात्रा के साथ चल रहे हैं. कारीगरों ने रथ को सजाया इस रथयात्रा के लिए रथ को विशेष तरीके से सजाया गया है. हाइड्रोलिक तकनीक से चलने वाले इस रथयात्रा को पिछले कई दिनों से कारीगरों ने एक नया लुक दिया है. रथ पर विशेष साज सज्जा की गई है साथ ही रथ को बड़े ही मनमोहक अंदाज में फूलों से सजाया गया है. पटना से राजन की रिपोर्ट