ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

'लुटेरा' बनकर सड़क पर निकले एसपी, दारोगा ने जमकर हड़काया

DSEK : पुलिस कितनी एक्टिव है ये जानने लखीमपुर के एसपी लुटेरा बनकर बाइक से सड़कों पर निकले. जिसके बाद उनका सामना एक दारोगा से हुआ, दारोगा ने उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया पर एसपी ने उसकी न सुनी और

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DSEK : पुलिस कितनी एक्टिव है ये जानने लखीमपुर के एसपी लुटेरा बनकर बाइक से सड़कों पर निकले. जिसके बाद उनका सामना एक दारोगा से हुआ, दारोगा ने उन्हें बाइक रोकने का इशारा किया पर एसपी ने उसकी न सुनी और स्टंट मारकर वहां से निकलने लगे. इसके बाद दारोगा ने हिम्मत दिखा कर उन्हें रोक दिया और फिर उन्हें जमकर हड़काया. 

मामला यूपी के लखीमपुर की है. जिले में लूट का मैसेज वायरलेस पर आया. खबर आई की अपाचे बाइक पर दो बदमाश सवार हैं और हेलमेट लगाए हैं. इसके बाद जिले के एसपी सत्येंद्र कुमार एएसपी अरुण कुमार के साथ खुद बाइक पर हेलमेट लगाकर बैठ गए और सड़कों पर निकले. लूट की सूचना के बाद जिला पुलिस अलर्ट हो गई.  

जैसे ही  एसपी सतेंद्र शहर के मेन रोड पर पहुंचे तो वहां चेकिंग कर रहे एक दारोगा ने उनकी बाइक रुकवाने को इशारा क़िया. जिसके बाद उन्होंने एएसपी को बाइक की स्पीड बढ़ाने को कहा. बाइक तेज होता देख दारोगा चीखते हुए उनके पीछे दौड़ा और बाइक के आगे खड़ा हो गया. इसके बाद बाइक दायीं और मोड़ कर भागने का प्रयास किया तो दारोगा ने तेजी दिखाते हुए  अगले पहिए में डंडा फंसाकर गाड़ी जामकर एसपी को धर लिया. 

दारोगा को देख एसपी खुश हुए औऱ जब हेलमेट उतारी को दारोगा हक्का बक्का रह गया. लेकिन दारोगा को सजग देख एसपी खुश हो गए और इनाम की घोषणा कर दी. एसपी ने बताया कि पुलिस गश्त व्यवस्था को जांचने के लिए फर्जी लूट की सूचना पास की थी.