Hindi News / news / अभी-अभी : पटना में 1.18 लाख की लूट, फाइनेंस कर्मी को अपराधियों ने...

अभी-अभी : पटना में 1.18 लाख की लूट, फाइनेंस कर्मी को अपराधियों ने बनाया निशाना

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 20, 2019, 4:46:57 PM

अभी-अभी : पटना में 1.18 लाख की लूट, फाइनेंस कर्मी को अपराधियों ने बनाया निशाना

- फ़ोटो

PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध को रोक पाना पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने 1.18 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को अपना निशाना बनाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात पटना जिले के बिहटा थाना इलाके की है. जहां बिहटा-खगौल मेन रोड के कन्हौली वाटर पार्क के पास अपराधी एक लाख 18 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंस कर्मी को अपना निशाना बनाया है. पीड़ित फाइनेंस कर्मी ने बताया कि अपराधी पल्सर बाइक पर सवार होकर आये थे. वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना ग्रामीण से सुमित कुमार की रिपोर्ट