1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 07, 2019, 8:23:05 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां बंदूक के बल पर अपराधियों ने एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पीड़ित व्यवसायी को पिस्टल के बट से पिटाई भी की है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात पटना सिटी इलाके के फोरलेन की है. जहां बाइक सवार अपराधियों ने इस बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. लूटने के क्रम में अपराधियों ने व्यवसायी को पीट पीटकर अधमरा भी कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट