Hindi News / news / पटना में हथियार के बल पर बैंक कर्मी से लूट, दिनदहाड़े हुई वारदात

पटना में हथियार के बल पर बैंक कर्मी से लूट, दिनदहाड़े हुई वारदात

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 13, 2019, 12:08:02 PM

पटना में हथियार के बल पर बैंक कर्मी से लूट, दिनदहाड़े हुई वारदात

- फ़ोटो

PATNA : सूबे में बढ़ते अपराध पर नकेल कसना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है. इस वक्त खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने एक बैंक कर्मी को दिनदहाड़े अपना निशाना बनाया है. अपराधी हथियार के बल पर बैंक कर्मी से रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पूरी घटना पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके के कर्जा गांव की है. जहां अपराधियों ने बंधन बैंक के कर्मी को अपना निशाना बनाया है. अपराधी बैंक कर्मचारी से हथियार के बल पर 90 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. मिली जानकारी के मुताबिक बैंक कर्मी बैंक से पैसे निकालकर जा रहा था तभी पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे अपराधी उससे रुपये छीनकर फरार हो गए. पीड़ित ने घटनास्थल पर शोर मचाया लेकिन तब तक अपराधी रुपये लेकर फरार हो गए. घटना की शिकायत बैंक कर्मी ने पुलिस से की है. पुलिस कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.