1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 06, 2019, 7:55:14 PM
- फ़ोटो
DESK: लोकसभा के मानसून सत्र का मंगलवार को अंत हो गया. जम्मू और कश्मीर के लिए विशेष धारा 370 के खिलाफ बिल पास करने के साथ ही सदन के सत्र का अवसान हो गया. सदन के मानसून सत्र के खत्म होने का एलान करते हुए लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि 17 जून से शुरु हुए सदन के मानसून सत्र का कार्यकाल स्वर्णिम रहा और इस दौरान बहुस से विधायी कामकाज निबटाए गए. बता दें इस सत्र के दौरान कई बिल पारित किए गए जिनमें ट्रिपल तलाक, जम्मू कश्मीर पुनर्गठन बिल 2019 सबसे प्रमुख हैं. लोकसभा स्पीकर ने कहा कि इस सत्र के दौरान कुल 36 बिल पास हुए. लोकसभा स्पीकर ने कहा कि साल 1952 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने सारे बिल एक सत्र में पास हुए.