ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

लोकसभा चुनाव से लालू - तेजस्वी की पार्टी ने कसी कमर, डिप्टी सीएम के आवास पर आज अहम बैठक; जानिए कैसे तय होगी रणनीति

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे - वैसे केंद्र समेत राज्यों की तमाम छोटी बड़ी पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में जूट गई है। इसी कड़ी में अब बि

लोकसभा चुनाव से लालू - तेजस्वी की पार्टी ने कसी कमर,  डिप्टी सीएम के आवास पर  आज अहम बैठक; जानिए कैसे तय होगी रणनीति
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे - वैसे केंद्र समेत राज्यों की तमाम छोटी बड़ी पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में जूट गई है। इसी कड़ी में अब बिहार की सबसे बड़ी पार्टी आरजेडी ने अपनी जमीन मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। लालू यादव की पार्टी अब बीजेपी के खिलाफ खुलकर मैदान में उतरने वाली है। ऐसे में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के पटना स्थित आवास पर गुरुवार 30 नवंबर को इसके लिए अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें आरजेडी के जिलों से लेकर प्रांतीय और राष्ट्रीय प्रवक्ता शामिल होंगे।


मिली जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में बीजेपी के खिलाफ चुनावी रणनीति बनाई जाएगी। इसमें यह तय किया जाएगा कि लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी केंद्र की बीजेपी सरकार की नाकामियों को कैसे जनता के बीच  लेकर जाएगी। ऐसे में आरजेडी के प्रवक्ता जनता को मोदी सरकार की खराब नीतियों के बारे में बताएंगे। साथ ही नीतीश- तेजस्वी सरकार के पक्ष में माहौल बनाएंगे। ताकि आगामी चुनाव में INDIA  का वोटबैंक बढ़ाया जा सके।


वहीं, अब लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की नाकामियों को जनता के बीच लेकर जाएगी। तेजस्वी यादव के घर पर गुरुवार को सभी प्रवक्ताओं की बैठक बुलाई गई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के घर होने वाली बैठक में आरजेडी ने अपने सभी प्रवक्ताओं को बुलाया है। इनमें राष्ट्रीय और प्रांतीय प्रवक्ताओं से लेकर सभी जिलों के स्पोक्सपर्सन भी शामिल होंगे। 


आपको बताते चलें कि, लालू यादव की आरजेडी विपक्षी दलों के INDIA गुट का हिस्सा है। बिहार में पार्टी जेडीयू और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। INDIA में अभी सीट बंटवारे पर चर्चा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि जेडीयू और आरजेडी को बिहार में बराबर सीटें मिल सकती हैं। दोनों ही पार्टियां 16-16 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही हैं। अन्य सीटों पर कांग्रेस और वाम दलों को लड़ाए जाने की चर्चा है।