ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, 40 से अधिक नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा

DESK: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे सियासी गतिविधियां भी तेज होती जा रहा हैं। अपने सियासी भविष्य को देखते हुए विभिन्न दलों के नेता लगातार पाला बदल रहे हैं। इ

लोकसभा चुनाव से पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, 40 से अधिक नेताओं ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे सियासी गतिविधियां भी तेज होती जा रहा हैं। अपने सियासी भविष्य को देखते हुए विभिन्न दलों के नेता लगातार पाला बदल रहे हैं। इसी बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। आप के 40 से अधिक नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया है।


दरअसल, दिल्ली और पंजाब के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी पूरे देश में संगठन को धार देने में जुटी हुई है। गुजरात में आप ने बीजेपी को कड़ी टक्कर देते हुए विधानसभा की पांच सीटों पर कब्जा जमाया था हालांकि इसी बीच आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका तब लगा जब पार्टी के 40 से अधिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक साथ इस्तीफा दे दिया।


विसावदर सीट से आम आदमी पार्टी विधायक भूपत भयानी के इस्तीफा देने के बाद अबतक 40 पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को गुडबॉय कह दिया है। बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस्तीफा देने पर आम आदमी पार्टी ने इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ताओं पर बड़ा आरोप लगाया है और कहा है कि इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी में सक्रिय नहीं थे, इसलिए उन्हें नए संगठन में जगह नहीं दी गई।