ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में पुलिस, हथियार और शराब की खेप के साथ चार लोग अरेस्ट

SAHARSA: लोकसभा चुनाव को लेकर सहरसा पुलिस इन दिनों एक्शन में है। पुलिस लगातार अवैध हाथियार रखने वाले और शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गुप्त सूचन

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में पुलिस, हथियार और शराब की खेप के साथ चार लोग अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: लोकसभा चुनाव को लेकर सहरसा पुलिस इन दिनों एक्शन में है। पुलिस लगातार अवैध हाथियार रखने वाले और शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक बदमाश को भारी मात्रा में हथियारों को साथ गिरफ्तार किया है जबकि शराब तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को भारी मात्रा में शराब के साथ पकड़ा है।


दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरघट थाना क्षेत्र जम्हरा, चिनाही निवासी बलराम मंडल अवैध देसी राइफल और गोली रखता है। सूचना के बाद एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर बलराम मंडल को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसके घर से दो देसी राइफल, दो गोली के साथ 10 खोखा को बरामद किया है।


वहीं बैजनाथपुर थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रक में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त किया है। बैजनाथपुर-सौरबाजार सीमा पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान ट्रक से कुल 200 कार्टून शराब बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता