ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, वाररूम कमिटी का किया पुनर्गठन

PATNA: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वाररूम कमिटी का पुनर्गठन किया गया। डॉ. (प्रो) अम्बुज किशोर झा को वाररूम का चेयरमैन बनाया गया है जबकि कुमार

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, वाररूम कमिटी का किया पुनर्गठन
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वाररूम कमिटी का पुनर्गठन किया गया। डॉ. (प्रो) अम्बुज किशोर झा को वाररूम का चेयरमैन बनाया गया है जबकि कुमार आशीष और राज छविराज को को-चेयरमैन नियुक्त किया गया है। 


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि आशा नहीं पूरा विश्वास है कि आप अपने दायित्व का निर्वहन कुशलतापूर्वक करेंगे। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश, सचिव अजय कपूर, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता शकिल अहमद खान और बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. मदन मोहन झा को भी इस लेटर की कॉपी भेजी गयी है। सभी नवनियुक्त सदस्यों को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, वाररूम कमिटी का किया पुनर्गठन