ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटना

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी चिराग की पार्टी, वैशाली में प्रचार प्रसार प्रमुख ने की सभा

HAJIPUR: लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। सभी दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच चिराग पासवान की पार्टी लोजपा

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी चिराग की पार्टी, वैशाली में प्रचार प्रसार प्रमुख ने की सभा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। सभी दल अपनी-अपनी तैयारी में जुट गए हैं। इसी बीच चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) भी चुनावी मोड में आ गई है और अधिक से अधिक लोगों पार्टी से जोड़ने की मुहिम में जुट गई है।


वैशाली लोकसभा के सरैया प्रखंड स्थित पंचायत बहिलवारा गोविन्द में लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश प्रचार प्रसार प्रमुख एवं जिला प्रभारी संजय कुमार सिंह ने सभा में भाग लिया और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार फर्स्ट एंड बिहारी फर्स्ट को विस्तार रूप से बताया। सरैया प्रखंड के लोगों से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विचारधारा से जुड़ने की अपील की।


इस दौरान उन्होंने प्रखंड, पंचायत अध्यक्ष एवं गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम में वैशाली प्रखंड प्रभारी डॉ. रजनीश सिंह, प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र शाह, वैशाली प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान और पंचायत अध्यक्ष मिठू पासवान भी मौजूद थे। साथ ही प्रखंड अध्यक्ष बीरेंद्र साह ने पंचायत अध्यक्ष मिठू पासवान को बूथ कमेटी बना कर देने को कहा। इस अवसर पर जितेंद्र पासवान, पवन पासवान नंदन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।