ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

लोकसभा चुनाव के बीच लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप जब्त, B-Tech के छात्र समेत चार तस्कर अरेस्ट

MUZAFFARPUR: बिहार में एक तरफ जहां पुलिस लोकसभा चुनाव में व्यस्त है तो दूसरी तरफ शराब माफिया अपने काम में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव के बीच नेपाल से लग्जरी कार में शराब शराब की बड़ी

लोकसभा चुनाव के बीच लग्जरी कार से शराब की बड़ी खेप जब्त, B-Tech के छात्र समेत चार तस्कर अरेस्ट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में एक तरफ जहां पुलिस लोकसभा चुनाव में व्यस्त है तो दूसरी तरफ शराब माफिया अपने काम में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनाव के बीच नेपाल से लग्जरी कार में शराब शराब की बड़ी खेप लेकर आए बीटेक के छात्र समेत चार धंधेबाजों को उत्पाद विभाग की टीम ने रामपुर हरि थाना क्षेत्र के पितोझिया गांव के पास एनएच 77 पर गिरफ्तार किया।


दरभंगा और पश्चिम बंगाल नंबर की दो लग्जरी कार से महंगे प्रीमियम ब्रांड की 40 कार्टन शराब जब्त की गई। 30 कार्टन शराब, 10 कार्टन बियर के साथ गिरफ्तार किया गया। कार की डिक्की और सीट के नीचे शराब को छिपा कर रखी गई थी। गिरोह महंगे ब्रांड का पहले आर्डर लेता था फिर डिमांड के अनुसार नेपाल से शराब की सप्लाई करता था। गिरफ्तार तस्करों की पहचान श्याम नाथ कुमार, उज्ज्वल कुमार, विवेक पाठक और अमन कुमार के रूप में हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, मद्य निषेध मुख्यालय को नेपाल से शराब की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने रामपुर हरी में वाहन चेकिंग शुरू की। जैसे ही कार पहुंची तो उत्पाद विभाग की टीम ने उसे घेर लिया और तलाशी लेने पर शराब और बीयर बरामद किया गया। टीम जब कार सवार धंधेबाजों को पकड़ा तो वे खुद को बैंककर्मी बताने लगे। अधिकारियों को चकमा देने के लिए जनकपुर से घूम कर घर लौटने की बात कह  रहे थे। कार में सवार विवेक नेवखुद को बैंककर्मी तो वही उज्ज्वल ने बीटेक का छात्र बताया।


जब टीम ने सख्ती दिखाई और कार की तलाशी ली तो भौचक रह गए। चारों का झूठ पकड़ा गया। अमन कुमार सिंडिकेट का मुख्य कारोबारी है। वह शहर में किराए के मकान में रहकर शराब का नेटवर्क चलाता है। घूम घूमकर ऑर्डर लेने के बाद शराब डिलीवर करता है। उज्ज्वल भगवानपुर का रहने वाला है। हरियाणा में एक निजी कॉलेज में बीटेक कर रहा है। बीते 15 दिनों से अमन के साथ जुड़कर नेपाल से शराब की खेप लाता था। बता दें कि लोक सभा चुनाव को लेकर जगह जगह चेक पोस्ट पर पुलिस की तैनाती है इसके बावजूद तस्कर शराब की खेप आसानी से शहर में लेकर कैसे घूस गए, इसपर सवाल उठ रहे हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता