ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में ECI : गया से बंगाल जा रही बस से 1.09 करोड़ रुपए बरामद, तीन गिरफ्तार

GAYA : लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के मतदान में अब कुछ दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में भयमुक्त, निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में चुनाव कराने को निर्वाचन आयोग ने भी अपनी क

लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन में ECI : गया से बंगाल जा रही बस से 1.09 करोड़ रुपए बरामद, तीन गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के मतदान में अब कुछ दिन का समय बचा हुआ है। ऐसे में भयमुक्त, निष्पक्ष और स्वतंत्र माहौल में चुनाव कराने को  निर्वाचन आयोग ने भी अपनी कमर कस ली है। आयोग की तरफ से लगातार आदर्श आचार सहिंता के उल्लंघन की शिकायतों पर एक्शन भी शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में ताजा मामला गया से निकल कर सामने आ रहा है। जहां गया से कोलकाता जा रही एक यात्री बस से 1.09 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। 


दरअसल, लोकसभा चुनाव में धनबल के उपयोग को लेकर चुनाव आयोग काफी सतर्क और सख्त है। इसी क्रम में जांच के दौरान गया से कोलकाता जा रही एक यात्री बस से पुलिस प्रशासन ने एक करोड़ 9 लाख 50 हजार रुपए बरामद किया है। मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे सघन पूछताछ की जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीनों व्यक्ति बिहार के गया के ही रहने वाले हैं। इनमें गया के डुमरिया थानाक्षेत्र के नंदई निवासी चंदन कुमार, चंदौली थानाक्षेत्र के शिव नगर कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार और रामपुर थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर निवासी नवल किशोर सिन्हा शामिल हैं। पुलिस तीनों लोगों से पैसे के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है।


बताया जा रहा है कि गया से बंगाल जा रही इस बस की बगोदर के पास जब जांच की गई तो तीन युवकों के पास से एक करोड़ नौ लाख रुपये की नकदी जब्त की गई। इस मामले में तीनो को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इनके गया स्थित घर पर भी पुलिस व तकनीकी शाखा की टीम जांच करने पहुंची और परिजनों से पूछताछ भी चल रही है।