1st Bihar Published by: PANKAJ KUMAR Updated May 06, 2020, 1:28:19 PM
- फ़ोटो
GAYA: लॉकडाउन में नक्सलियों ने जिले में जमकर उत्पात मचाया है. गया के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना इलाके के चन्द्रिया गांव के पास सड़क निर्माण में लगे पोकलेन को भारत नव निर्माण नक्सली सगठन ने आग के हवाले कर दिया है.
बीती रात हथियार बंद नक्सली संगठन दस्ता के 6 लोग पहुंचे और सड़क निर्माण में लगे कल्याणी कंट्रक्शन कंपनी की पोकलेन को आग हवाले कर दिया. जाते जाते नक्सली पर्चा भी छोड़ कर गए है. नक्सली संगठन के द्वारा कल्याणी कंट्रक्शन कंपनी से लेवी का डिमांड किया था और लेवी नहीं मिलने पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है.
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की मैगरा थाना इलाके में जो घटना घटी है वह आपराधिक घटना है और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान हो चुकी है. सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहा है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. लेवी के डिमांड की बात अभी सामने नहीं आई है.