ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

लॉकडाउन में थाइलैंड से 7 लाख में बुलाई गयी कॉलगर्ल, कोरोना से मौत के बाद मामले का हुआ खुलासा

DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। बढ़ते संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर लखनऊ से आ रही है। जहां एक बिजनेसमैन

लॉकडाउन में थाइलैंड से 7 लाख में बुलाई गयी कॉलगर्ल, कोरोना से मौत के बाद मामले का हुआ खुलासा
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: देश में कोरोना का कहर जारी है। बढ़ते संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया है। इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर लखनऊ से आ रही है। जहां एक बिजनेसमैन के बेटे ने लॉकडाउन में 7 लाख रुपये खर्च कर थाईलैंड से कॉलगर्ल को बुलाया। लेकिन थाईलैंड से लखनऊ आने के बाद लड़की कोरोना से संक्रमित हो गयी। तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में ही उसने दम तोड़ दिया। 


बताया जाता है कि 10 दिन पूर्व बिजनेसमैन के बेटे ने राजस्थान के एक ट्रैवल्स एजेंट के माध्यम से थाईलैंड से कॉल गर्ल को बुलवाया था। इसके लिए उसने ट्रैवल्स एजेंट को बतौर 7 लाख रुपये भी दिए। थाईलैंड से लखनऊ आने के दो दिन बाद वह बीमार हो गयी। जिसके बाद उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई।



इस बात की जानकारी खुद बिजनेसमैन के बेटे ने थाईलैंड एंबेसी को दी। थाईलैंड एंबेसी ने मृतका के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके कारण लखनऊ में ही उसका अंतिम संस्कार कराया गया। अब इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। 



पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि किसके कनेक्शन से लड़की को थाईलैंड से इंडिया लाया गया था। पुलिस ट्रेवल एजेन्ट से की भी तलाश में जुटी है। ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि इस मामले की जांच से इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की हरेक बिंदुओं की जांच कर रही है। वही राज्यसभा सांसद संजय सेठ ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर मामले की गहराई से जांच करने की मांग की है।