Hindi News / news / लॉकडाउन में दिनदहाड़े मर्डर, 52 साल के शख्स को गोलियों से भूना

लॉकडाउन में दिनदहाड़े मर्डर, 52 साल के शख्स को गोलियों से भूना

1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated May 09, 2020, 9:00:59 AM

लॉकडाउन में दिनदहाड़े मर्डर, 52 साल के शख्स को गोलियों से भूना

- फ़ोटो

GOPALGANJ : इस वक्ती की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां लॉकडाउन के दौरान भी बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. अपराधियों ने लॉकडाउन के दौरान पुलिस की सुरक्षा के दावे की पोल खोल दी है. 

ताजा मामला जिले के उचकागांव के बरवा मठिया के पास की है, जहां बेखौफ अपराधियों ने शनिवार की सुबह एक शख्स को गोलियों से भून डाला और हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए. गोली लगते ही शख्स की मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक की पहचा कटेया के रहने वाले 52 साल के शंभु मिश्रा के रुप में की गई है. अभी गोली मारने वाले अपराधियों की पहचान नहीं हुई है. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को कब्जे में ले लिया है. मामले की जांच की जा रही है.