Hindi News / news / लॉकडाउन में भी क्राइम अनकंट्रोल्ड, बाढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या

लॉकडाउन में भी क्राइम अनकंट्रोल्ड, बाढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या

1st Bihar Published by: RAVI SHANKAR Updated Mar 28, 2020, 10:38:24 AM

लॉकडाउन में भी क्राइम अनकंट्रोल्ड, बाढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या

- फ़ोटो

PATNA: लॉकडाउन में भी बिहार में क्राइम कंट्रोल नहीं हो रहा है. पटना के बाढ़ में अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के बाद ग्रामीणों का दहशत का माहौल बना हुआ है.

आदेश के बाद भी एक्टिव नहीं है पुलिस

लॉकडाउन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों का कई निर्देश आ रहा है. फिर भी पुलिसकर्मी ड्यूटी में लापरवाही बरत रहे हैं. जिसके कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. 

किसी बात को लेकर पड़ोसी से हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार मृतक गोलू कुमार बाढ़ के भटगांव का रहने वाला था था और उसका पड़ोसी से ही एक दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. परिजनों का आरोप है कि मृतक को उसी ने गोली मारी है. गोली लगने के बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.