ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

भोजपुरी फिल्म एक्टर-एक्ट्रेस समेत 5 गिरफ्तार, लॉकडाउन में बिना अनुमति के कर रहे थे शूटिंग

DESK: लॉकडाउन के बाद भी बिना अनुमति के भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हो रही थी. देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. इस दौरान ही पुलिस ने फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस समेत 5 लोग

भोजपुरी फिल्म एक्टर-एक्ट्रेस समेत 5 गिरफ्तार, लॉकडाउन में बिना अनुमति के कर रहे थे शूटिंग
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: लॉकडाउन के बाद भी बिना अनुमति के भोजपुरी फिल्म की शूटिंग हो रही थी. देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई थी. इस दौरान ही पुलिस ने फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. यह गिरफ्तारी बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र से हुई है. 

बताया जा रहा है कि भोजपुरी फिल्म की शूटिंग कर रहे लोगों ने न तो अनुमति ली थी और न ही शूटिंग के दौरान भीड़ को हटाने का कोई इंतजाम करवा रहे थे. ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही थी. गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने बताया कि रानीपुर थाना क्षेत्र के कुट्टी बाजार में भोजपुरी फिल्म की शूटिंग की जा रही थी.

पुलिस ने बताया की सूचना मिलने के बाद लोकेशन पर पुलिस पहुंची. देखा तो गांव के सैकड़ों लोग एकत्रित हुए है. सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी. फिल्म के डायरेक्टर, एक्ट्रेस, एक्ट्रेस समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर थाना लगाया गया. सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया जाएगा. लॉकडाउन में कई राज्यों फिल्म की शूटिंग की अनुमति तो मिली हुई है. लेकिन शूटिंग से पहले प्रशासन से अनुमति जरूरी है.