1st Bihar Published by: Updated Apr 17, 2021, 2:58:42 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी की करारी शिकस्त के बाद लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. शनिवार को चिराग ने संगठन का विस्तार किया. उन्होंने पार्टी में कई नेताओं का प्रमोशन कर उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी. संगठन के विस्तार में कुछ नए और पुराने नेताओं के ताल मेल को बनाया गया है.
एलजेपी ने पार्टी के सबसे पुराने नेताओं में से पूर्व विधायक अनिल चौधरी और पार्टी के वफ़ादार वीरेश्वर सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है.साथ ही पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा को भी चिराग पासवान की कमिटी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय महासचिव का अहम पद सौंपा गया है.
लोजपा ने मिथलेश सिंह और उषा शर्मा को राष्ट्रीय सचिव बनाया है. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी में आए नए नेताओं को भी एलजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. पूर्व विधायक रविंद्र यादव और पार्टी से प्रत्याशी रहे विजय कुमार सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है. पार्टी के वफ़ादार और तेज तर्रार नेता शाहनवाज़ कैफ़ी को केंद्रीय संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया गया है.

