Hindi News / news / पंचतत्व में विलीन हुए रामचंद्र पासवान, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए रामचंद्र पासवान, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 22, 2019, 6:36:27 PM

पंचतत्व में विलीन हुए रामचंद्र पासवान, लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

- फ़ोटो

PATNA: समस्तीपुर से लोजपा सांसद और रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान पंचतत्व में विलीन हो गए. पटना के जनार्दन दीघा घाट पर उनके बेटे प्रिंस ने उन्हें मुखाग्नि दी. इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार सहित सूबे कई सीनियर नेता मौजूद थे. सैंकड़ों लोगों की भीड़ के सामने लोजपा सांसद रामचंद्र पासवान पंचतत्व में विलीन हो गए. उनके अंतिम संस्कार में पटना के दीघा घाट पर जमा भीड़ ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. इस मौके पर सूबे के कई वरिष्ठ राजनेता भी दीघा घाट पर मौजूद थे. बता दें कि रविवार को रामचंद्र पासवान की दिल्ली में मौत हो गई थी. उन्हें पिछले दिनों आए हार्ट अटैक के बाद गंभीर हालत में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सोमवार को उनके पार्थिव शरीर को पटना लाया गया जहां पहले लोजपा के दफ्तर में रखा गया. इस दौरान सैंकड़ों लोगों ने अपने प्रिय नेता को नम आंखों से विदाई दी.