Hindi News / news / मिड डे मील में गिरी छिपकली, दर्जन भर बच्चे पहुंचे अस्पताल

मिड डे मील में गिरी छिपकली, दर्जन भर बच्चे पहुंचे अस्पताल

1st Bihar Published by: 7 Updated Aug 02, 2019, 7:39:19 PM

मिड डे मील में गिरी छिपकली, दर्जन भर बच्चे पहुंचे अस्पताल

- फ़ोटो

SUPAUL : सुपौल में मिड डे मील खाने से तकरीबन दर्जन भर बच्चे बीमार हो गए हैं। खबरों के मुताबिक मिड डे मील में छिपकली गिर जाने के कारण भोजन खाने से बच्चों की तबियत बिगड़ी है। बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सुपौल के प्रतापगंज थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय जयनगरा का है, जहां बच्चों को स्कूल में मिड डे मील दिया गया था। खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टी की शिकायत देखने के बाद आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। प्रतापगंज के एमडीएम प्रभारी विनोद कुमार ने कहा है कि वह इस पूरे मामले की जांच करेंगे। फिलहाल बच्चों का इलाज प्रताप गंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।