ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

लीची के दाम में कम नहीं किया 10 रुपया तो लड़के की पीट-पीटकर हत्या, सरेआम भीड़ के बीच मारते रहे आरोपी; नहीं आया कोई बचाने

VASHAIL: बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों का मनोबल काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधियों और बदमाशों का तांडव देखने

लीची के दाम में कम नहीं किया 10 रुपया तो लड़के की पीट-पीटकर हत्या, सरेआम भीड़ के बीच मारते रहे आरोपी; नहीं आया कोई बचाने
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

VASHAIL: बिहार में अपराधी और बदमाश किस्म के लोगों का मनोबल काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन अपराधियों और बदमाशों का तांडव देखने को नहीं मिलता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला वैशाली से निकल कर सामने आया है। यहां एक लड़के की लीची के विवाद में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।


मिली जानकारी के अनुसार, हाजीपुर -मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग गोरौल गोढिया के पास फूटी लीची बेचने आए आदित्य कुमार नाम के एक किशोर को सरेआम पीट-पीटकर मार डाला गया। वारदात के दौरान मंडी में सैकड़ों लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आया। हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने  एनएच को जमकर आगजनी की और पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ नारेबाजी की। 


जानकारी के मुताबिक, गोरौल थाना इलाके के इस्लामपुर गांव निवासी मनोज सिंह का बेटा आदित्य कुमार गोढ़ियां चौक पर फूटी हुई लीची लेकर बेचने आया था। इसी दौरान इसी थाना क्षेत्र के ही कटरमाला गांव के दो युवक आकर कीमत के संबंध में पूछताछ करने लगे। रेट में 10 रुपये कम करवाने को लेकर दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी। देखते-देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोपियों ने मिलकर किशोर को बेरहमी से पीटा। मार खाते-खाते किशोर जमीन पर गिर पड़ा। किशोर के मरने की खबर मिलते ही आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए सड़क जाम कर दी। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता