ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

लेटर जारी होने के बाद भी नीतीश कुमार के जनता दरबार पर सस्पेंस, CM की तबीयत में अब तक नहीं हुआ सुधार

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महीने के पहले और दूसरे सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। ऐसे में दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ आज सीएम का जनता दरबार लगना था। लेकिन, अब जो जा

लेटर जारी होने के बाद भी नीतीश कुमार के जनता दरबार पर सस्पेंस, CM की तबीयत में अब तक नहीं हुआ सुधार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महीने के पहले और दूसरे सोमवार को जनता दरबार लगाते हैं। ऐसे में दिसंबर महीने की शुरुआत के साथ आज सीएम का जनता दरबार लगना था। लेकिन, अब जो जानकारी निकलकर आ रही है उसके मुताबिक सीएम का जनता दरबार रद्द हो सकता है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत खराब होने के बाद उनके सभी कार्यक्रम पिछले एक सप्ताह से रद्द है। इसके बावजूद मंत्रिमंडल विभाग की ओर से आज जनता दरबार लगाने का पत्र जारी किया गया है। इसको लेकर संबंधित सभी विभागों को जनता दरबार की तैयारी करने का निर्देश भी दिया गया है। लेकिन जिस तरह से कम कल यानी 3 दिसंबर को प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के जयंती समारोह में शामिल नहीं हुए थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि कम की तबीयत अभी सुधरी नहीं है और आज जनता दरबार भी रद्द हो सकता है। हालांकि,  इसको लेकर अभी तक कोई अधिकारी जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है।


वही जनता दरबार को लेकर सभी तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज दिसंबर महीने का पहला सोमवार है। ऐसे में आज यदि जनता दरबार होता है तो उन विभागों की शिकायतें सुनी जाएगी  जिसे मुख्यमंत्री खुद  देखते हैं। मतलब कि आज जनता दरबार में गृह विभाग, भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग,  मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग, खान एवम भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।


आपको बताते चलें कि, मंत्रिमंडल विभाग की ओर से लेटर 30 नवंबर को ही जारी कर दिया गया है। नीतीश मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर सचिव निशीथ वर्मा की ओर से सभी जिलाधिकारी को जनता दरबार से संबंधित पत्र भेजा गया है। ऐसे में अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार में आएंगे या नहीं?