ब्रेकिंग
भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचे

लॉ एंड ऑर्डर की दुर्दशा के कारण हुआ शराब कांड, गिरिराज बोले- नीतीश को भुगतना होगा खामियाजा

DELHI: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अबतक 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 38 मौतों की बात सामने आ रही है। हालांकि बीजेपी ने सरकार पर मौ

लॉ एंड ऑर्डर की दुर्दशा के कारण हुआ शराब कांड, गिरिराज बोले- नीतीश को भुगतना होगा खामियाजा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: बिहार के छपरा में जहरीली शराब से अबतक 70 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है हालांकि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 38 मौतों की बात सामने आ रही है। हालांकि बीजेपी ने सरकार पर मौत के आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि छपरा में जहरीली शराब से डेढ़ सौ से अधिक लोगों की मौत हुई हैं। बीजेपी की मांग है कि सरकार पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे हालांकि सरकार मुआवजा देने को तैयार नहीं है। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार या तो अहंकारी हो गए हैं या फिर हताशा में आ गए हैं।


गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार या तो अहंकारी हो गए हैं या फिर हताशा में आ गए हैं। अगर नीतियां सफल नहीं हो रही हैं तो किसी भी शासक को उसपर पुनर्विचार करने की जरूरत होती है। बिहार में हर जगह शराब बन रही है और खुलेआम बिक रही है। शासन इकबाल से चलता है लेकिन बिहार में नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो चुका है। बिहार में शराब वह भगवान की तरह है, जो है तो हर जगह लेकिन नीतीश कुमार को दिखाई नहीं दे रही है।


उन्होंने कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था की दुर्दशा के कारण छपरा की घटना हुई है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि जो पिएगा वह मरेगा, तब तो बिहार में कोई जरुरत ही नहीं है लॉ एंड ऑर्डर का। मुख्यमंत्री बिहार के सभी थानों को बंद कर दें।मुख्यमंत्री इतनी हल्की बात बोलते हैं कि लोगों में गुस्सा आ रहा है। नीतीश कुमार अगर पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं देते हैं और शराब नीति पर फिर से विचार नहीं करते हैं तो इसका बड़ा खामियाजा उन्हें भुगतना होगा। 

टैग्स