ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

सहरसा: लापता युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां 7 जनवरी से लापता 16 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शव की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के केदली पंचायत

सहरसा: लापता युवक का मिला शव, हत्या की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां 7 जनवरी से लापता 16 वर्षीय युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी है। शव की पहचान नवहट्टा थाना क्षेत्र के केदली पंचायत अंतर्गत छतबन्ना गांव निवासी विनोद यादव के 16 वर्षीय पुत्र नीतीश यादव के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि नीतीश यादव 7 जनवरी शनिवार से लापता था। उसे किसी ने फोन करके घर से बाहर बुलाया था जिसके बाद से ही उसका कोई अता पता नहीं चल रहा था। अगले दिन रविवार की देर शाम उसकी लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। नीतीश की लाश घर से कुछ दुर स्थित कोसी नदी के पास एक गड्ढे से बरामद हुआ। युवक के चेहरे सहित शरीर के अन्य जगहों पर कई गहरे जख्म के निशान देखे जा रहे हैं। परिजनों ने युवक की निर्मम तरीके से हत्या की आशंका जताई है। 


युवक की लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया जाता है कि परिजनों ने नीतीश यादव के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी थी और अनहोनी की आशंका जतायी थी। लेकिन आज उसकी लाश मिलने से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन मामले की जांच करने और दोषियों की पहचान कर सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता