ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

लापता डॉक्टर का नहीं मिला सुराग, पटना पुलिस का दावा- CCTV फुटेज में पैदल जाते दिखे डॉ.संजय

PATNA: पटना पुलिस के लिए लापता डॉक्टर संजय को तालाश करना बड़ी चुनौती बन गई है। NMCH के एचओडी डॉ. संजय के गायब हुए 3 दिन से अधिक का समय बीत गया लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका है। हाल

लापता डॉक्टर का नहीं मिला सुराग, पटना पुलिस का दावा- CCTV फुटेज में पैदल जाते दिखे डॉ.संजय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना पुलिस के लिए लापता डॉक्टर संजय को तालाश करना बड़ी चुनौती बन गई है। NMCH के एचओडी डॉ. संजय के गायब हुए 3 दिन से अधिक का समय बीत गया लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि इस पूरे मामले पर एएसपी काम्या मिश्रा ने दावा किया है कि गांधी सेतु पुल पर एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीसीटीवी कैमरे में डॉक्टर संजय अपनी गाड़ी गांधी सेतु लगाकर पैदल जाते हुए देखे गए हैं।


बता दें कि एनएमसीएच के एचओडी डॉक्टर संजय एक मार्च को पत्रकार नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर से फोर व्हीलर पर सवार होकर निकले थे। उसके बाद डॉक्टर संजय के चार पहिया वाहन को पुलिस ने उनकी पत्नी की लिखित कंप्लेंट के बाद गांधी सेतु पर बरामद किया। डॉक्टर संजय के चार पहिया वाहन में ही उनका चश्मा और उनका मोबाइल पुलिस को मिला था।


लापता डॉ. संजय की पत्नी ने पत्रकार नगर थाने में उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज करया था। जिसके बाद पत्रकार नगर थाने की पुलिस के साथ-साथ पटना पुलिस के वरीय अधिकारी डॉक्टर संजय की तलाश में जुट गए थे। शुक्रवार को गंगा नदी में एसडीआरएफ की टीम ने डॉक्टर संजय की खोजबीन की लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। कई दिन बीत जाने के बाद भी डॉक्टर संजय का कोई सुराग नहीं मिल सका है और पुलिस अंधेरे में तीर चला रही है। 

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता