ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनीBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूBihar News : हाजीपुर में महिला सिपाही से दरिंदगी! क्या बिहार में अब वर्दी भी सुरक्षित नहीं? जानिए पूरी घटनाBihar News : बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! PMCH में अब 250 MBBS सीटें, इन मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ेंगी सीटेंBihar Weather Alert: बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जैसा हाल! पटना समेत 38 जिलों में IMD की चेतावनी

‘राबड़ी, मीसा, हेमा के खिलाफ ED के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता’ लालू परिवार को कोर्ट से राहत मिलने पर बोले सुशील मोदी

PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और दो बेटियों मीसा भारती और हेमा या

‘राबड़ी, मीसा, हेमा के खिलाफ ED के पास पुख्ता सबूत, कोई बच नहीं सकता’ लालू परिवार को कोर्ट से राहत मिलने पर बोले सुशील मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि रेलवे की नौकरी के बदले जमीन लेने के मामले में लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और दो बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव को भले ही नियमित जमानत मिल गई है लेकिन किसी को बरी नहीं किया गया है। इस मामले में सजा से कोई बच नहीं सकता। ईडी के पास गरीबों की जमीन लिखवाने और मनी लांड्रिंग के पुख्ता सबूत हैं।


सुशील मोदी ने कहा कि जो लोग काले धन को छिपाने या उसे वैध सम्पत्ति दिखाने का अपराध करने वालों को पीड़ित बताने के लिए घर की महिलाओं को फंसाने का विलाप करते रहे, वे बताएं कि इन महिलाओं ने रेलवे में चौथी श्रेणी की नौकरी पाने वाले हृदयानंद चौधरी से 60 लाख की कीमती शहरी जमीन दान में क्यों ले ली?


उन्होंने कहा कि हृदयानंद चौधरी ने पटना के पास दानापुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत महुआ बाग की 3375 वर्गफीट भूमि तेजस्वी यादव की पांचवीं बहन हेमा यादव को मुफ्त में दान क्यों कर दी? क्यों चौधरी ने ही स्टाम्प ड्यूटी के तौर पर 6.28लाख रुपये भी स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में जमा कराये थे? राबड़ी देवी और हेमा यादव को जो जमीन दान में मिली थी, उसे बाद में राजद के एमएलसी अबू दोजाना की कंपनी से करोड़ों में बेच दिया गया। ईडी मनी लांड्रिंग के इस मामले की जांच कर रही है।


सुशील मोदी ने कहा कि कहा कि राबड़ी देवी को 31 लाख रुपये मूल्य की और हेमा यादव को 62 लाख की जमीन दान में देने वाले ललन चौधरी विधान परिषद् में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। ललन चौधरी और हृदयानंद चौधरी को लालू परिवार के काले धन और बेनामी सम्पत्ति को सफेद करने का जरिया बनाया गया। यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव इन तथ्यों पर जनता का विश्वास क्यों नहीं प्राप्त करते?