1st Bihar Published by: BADAL ROHAN Updated Dec 15, 2020, 3:38:43 PM
- फ़ोटो
PATNA : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की सेहत में सुधार नहीं हो रहा. लालू की किडनी फंक्शनिंग पहले से और खराब हुई है. अब लालू को डायलिसिस पर ले जाने की संभावना है.उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत बिगड़ते जा रही है. जिसके बाद अब उनके स्वास्थ्य को लेकर बिहार में हवन-पूजन का दौर शुरू हो गया है.
मंगलवार को राजद कार्यकर्ताओं ने पटना के प्रसिद्ध शीतला मां के मंदिर में पूजा अर्चना कर लालू यादव के बेहतर स्वास्थ्य की कामना की. पूजा और हवन का कार्यक्रम पटना में शीतला मंदिर के प्रांगण में किया गया और लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई.
बता दें कि लालू यादव का इलाज इन दिनों रांची के रिम्स में चल रहा है. RIMS में लालू प्रसाद का इलाज कर रहे डॉक्टर ने हाल ही में दावा किया है कि राजद सुप्रीमो की तबियत कभी भी बिगड़ सकती है. जिसके बाद अब बिहार में दुआओं का दौर शुरू हो गया है.