ब्रेकिंग
साइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहरावसाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना एनकाउंटर: बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बसिया पुलिस मुठभेड़ में घायल, देसी कट्टा बरामदश्रावणी मेला 2026: कांवरियों के लिए बड़ी राहत, दानापुर–साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, सुलतानगंज समेत कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

लालू बोले.. जिंदगी भर दूसरों की राजनीतिक बैसाखियों के सहारे टिके रहे नीतीश, 89 दिन के बाद भी नहीं निकले बंगला से

PATNA: लालू प्रसाद ने एक बार फिर सीएम कुमार पर हमला बोला है. लालू ने यहां तक कह दिया कि जिंदगी भर दूसरों की राजनीतिक बैसाखियों के सहारे टिके रहते हैं. लालू ने क

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लालू प्रसाद ने एक बार फिर सीएम कुमार पर हमला बोला है. लालू ने यहां तक कह दिया कि जिंदगी भर दूसरों की राजनीतिक बैसाखियों के सहारे टिके रहते हैं. 

लालू ने किया ट्वीट 

लालू प्रसाद ने इसको लेकर ट्वीट किया कि ‘’जीवंत पर्यन्त दूसरों की राजनीतिक बैसाखियों के सहारे टिके और इस गंभीर संकट काल में भी 89 दिन से आलीशान बंगले के बाहर कदम नहीं रखने वाले देश के एकमात्र मुख्यमंत्री को क्या अब बाहर निकल गरीब जनता को नहीं संभालना चाहिए? क्या एक मुख्यमंत्री को विपदा में डर के मारे ऐसे छुपना चाहिए?’’

तेजस्वी बोले- और मौत का कर रहे इंतजार

तेजस्वी यादव ने भी नीतीश पर निशाना साधा और कहा कि ''विगत वर्ष चमकी बुखार और लापरवाही से सैंकड़ो बच्चों की मौत हुई थी. इस वर्ष भी मौत की संख्या दहाई के अंकों में पहुंच चुकी है. हमारी ससमय सलाह,आग्रह व चेतावनी के बावजूद निर्दयी-निक्कमी नीतीश सरकार अभी भी सोई हुई है. वो शायद मौत के सैकड़ा का इंतज़ार कर रहे है.'' 




लालू परिवार के निशाने पर नीतीश

लॉकडाउन के बाद घर से बाहर नहीं निकलने पर लगातार लालू परिवार सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोल रहा है. लालू प्रसाद के साथ-साथ राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप यादव के साथ पार्टी के नेता लगातार निशाना साध रहे हैं. तेजस्वी ने यहां तक कह दिया कि वह कोरोना से डरते हैं. इसलिए बाहर नहीं निकल रहे है. 



टैग्स