ब्रेकिंग
50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा

लालू प्रसाद के सिंगापुर जाने का प्लान बदला, अब इस महीने रवाना होंगे आरजेडी सुप्रीमो

PATNA: पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा हो रही थी कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाएंगे, हालांकि अब कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद अब अगले महीने सिंगापुर जाएंग

लालू प्रसाद के सिंगापुर जाने का प्लान बदला, अब इस महीने रवाना होंगे आरजेडी सुप्रीमो
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा हो रही थी कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाएंगे, हालांकि अब कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद अब अगले महीने सिंगापुर जाएंगे।पहले यह कहा जा रहा था कि लालू प्रसाद 13 अप्रैल को स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना होंगे। 


दरअसल, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के किडनी ट्रांसप्लांट कराए करीब दो महीने का समय बीत चुका है। बताया जा रहा है कि लालू यादव रूटीन चेकअप के लिए सिंगापुर जाने वाले हैं। भारत आने के बाद वो पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें तय समय पर चैकअप कराने की सलाह दे रखी है। पहले ऐसी जानकारी मिली कि लालू अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के साथ 13 अप्रैल को सिंगापुर जाएंगे लेकिन फिलहाल सिंगापुर जाने का लालू का प्लान कैंसिल हो गया है। अब लालू अगले महीने किसी भी तारीख को दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं।


बता दें कि पिछले साल पांच दिसंबर को सिंगापुर में लालू की किडनी का ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने अपनी एक किडनी देकर लालू को नई जिंदगी दी है। 11 फरवरी को लालू सिंगापुर से दिल्ली लौटे थे, उसके बाद से स्वास्थ्य कारणों से वे दिल्ली में ही रह रहे हैं। अब दो महीने बीत जाने के बाद लालू एक बार फिर सिंगापुर जाने वाले है। संभावना जताई जा रही है कि मई महीने में लालू सिंगापुर जाएंगे और वहां रूटीन चेकअप कराएंगे।

टैग्स