1st Bihar Published by: 11 Updated Jul 12, 2019, 7:09:53 PM
- फ़ोटो
PATNA: देवघर कोषागार से अवैध निकासी मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद को जमानत मिल गयी है . जमानत मिलने की खबर मिलते ही राजद समेत विपक्षी खेमा में खुशी की लहर दौड़ गयी. हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने 10 सर्कूलर रोड जाकर राबड़ी देवी को बधाई दी. साथ ही हालचाल जाना. हालांकि बेल मिलने के बाद भी लालू यादव अभी जेल में रहेंगे. कारण है कि चारा घोटाला से जुड़े एक मामले में ही उनको बेल मिली है. दुमका और चाईबासा कोषागार मामले में जमानत मिलनी बाकी है.