पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
PATNA : बिहार में आगामी 5 दिसंबर को कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर अब अंतिम समय में सभी राजनीतिक दलों के कद्दावर नेताओं का जामावड़ा लगना शुरू हो गया हो।इसी कड़ी में आज महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए मत मांगने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी कुढ़नी पहुंचे और वहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ी बात कह डाली।
बिहार में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि, पिछले चुनाव में यहां की जनता ने राजद को मत देकर यह बता दिया था कि उनको हमारे ऊपर कितना भरोसा है, अब यही भरोसा उनको महागठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ भी दिखाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि, कुढ़नी में भाजपा की बी टीम घूम रही है। उससे यहां की जनता को पूछना चाहिए कि आप किस लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इसलिए बिहार को बचाने के लिए हमपर यहां की जनता भरोसा वापस से करें और हम एक बार फिर से उनके भरोसे पर खड़े उतरेंगे।
इसके आलावा उन्होंने कहा कि, हमारा गठबंधन ए टू जेड वाला है। इसमें हमलोग सभी लोगों का ध्यान रखते हैं। इसलिए किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। इसलिए यहां के लोग को अपना मत तीर को देना चाहिए। इसके आलावा उन्होंने बताया कि, हम वापस से 2 तारीख को आखरी प्रचार करने आएंगे। इसके बाद सिंगापूर पापा का इलाज करवाने 3 तारीख को जाएंगे। लेकिन, हम आप लोगो के भरोसे निश्चिंत होकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि,जब ऑपरेशन होने के बाद लालू जी होश आएगा तो हमसे यह सवाल पुछेंगे कि बेटा कुढ़नी का क्या हुआ तो इसलिए आपलोग उनके बेहतर इलाज और स्वास्थ के लिए महागठबंधन को अपना मत दें।
गौरतलब हो कि, कुढ़नी में आगामी 5 तारीख को उपचुनाव होना है। इसके बाद मतगणना आगामी 8 दिसंबर को किया जाएगा। इसको लेकर महागठबंधन के तरफ से जदयू के प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। इनके सामने भाजपा के आलावा मुकेश सहनी और ओबेसी की पार्टी के प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। ऐसे में यहां का मुकाबला काफी रोचक रहने की उम्मीद जताई जा रही है। बहरहाल, अब देखना यह है कि यहां के मतदाता किनकी बातों पर भरोसा करते हैं और अपना विधायक बनाते हैं।