ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

लालू के करीबी सुभाष यादव के खिलाफ ED का एक्शन, 67.56 करोड़ की संपत्ति जब्त

PATNA: मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने लालू के करीबी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने सुभाष यादव की 67.56 करोड़ की अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है।

लालू के करीबी सुभाष यादव के खिलाफ ED का एक्शन, 67.56 करोड़ की संपत्ति जब्त
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने लालू के करीबी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने सुभाष यादव की 67.56 करोड़ की अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है।


दरअसल, ईडी ने मेसर्स ब्रॉडसॉन्स लिमिटेड के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। इस केस में ईडी ने कंपनी के पूर्व निदेशक सुभाष यादव द्वारा अवैध तरीके से अर्जित 67.56 करोड़ की संपत्ति को अटैच किया है। ईडी ने सुभाष यादव की राजधानी पटना, देहरादून और गाजियाबाद की पांच अचल संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच किया है, जिसकी कीमत 67.56 करोड़ है।


बता दें कि बालू कारोबारी सुभाष यादव के ठिकानों पर ईडी इसी साल मार्च महीने में ईडी ने छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान सुभाष यादव के दानापुर में स्थिति उनके दो घरों से अब तक दो करोड़ रुपये कैश के अलावा पटना, रांची समेत अन्य जगहों पर जमीन के कागजात तथा निवेश से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए थे।


ईडी ने बालू कारोबारी सुभाष यादव के आठ ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की थी। ईडी ने दानापुर के नारियल घाट स्थित सुभाष यादव घर के अलावा दानापुर में नासरीगंज, शाहपुर, यदुवंशी नगर, मनेर में हल्दी छपरा तथा पटना के गोल रोड, बोरिंग कैनाल रोड स्थित उनके कार्यालय में छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान सुभाष और उनके एक करीबी अशोक यादव से अधिकारियों ने घंटों पूछताछ की थी।


ईडी की जांच में 250 करोड़ की हेराफेरी का खुलासा हुआ था। सुभाष यादव ब्रॉडसॉन्स लिमिटेड के एक प्रमुख निदेशक रहे हैं। इस कंपनी के सभी निदेशकों पर पहले ही ईडी शिकंजा कस चुकी है। इसी मामले में जेडीयू एमएलसी राधाचरण सेठ, कंपनी के एमडी अशोक गुप्ता, उनके बेटे कन्हैया कुमार समेत अन्य लोग जेल भी जा चुके हैं।