ब्रेकिंग
कमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची कमर में पिस्टल किसने रखी?' वायरल वीडियो पर डीएसपी ने दी सफाई, कहा..बदमाशों ने पुलिस पर तानी थी बंदूक4 साल की सजा के बाद BJP विधायक राजू कुमार सिंह का भावुक पोस्ट, साहेबगंज की जनता से बोले- धैर्य रखें, कानून पर भरोसा बनाए रखेंमुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवतियों की मौत; भाजपा नेता की गाड़ी होने का दावामुजफ्फरपुर में BDO की पत्नी की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत तीन पर हत्या का लगाया आरोपपटना में 13 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला: शादी का झांसा देने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, बेहोशी की हालत में मिली बच्ची

लालू के जन्मभूमि पहुंच भावुक हुए तेजस्वी, लोगों से की अपील, पूर्वजों की धरती पर जरूर जाएं

GOPALGANJ: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजनीति से लेकर पारिवारिकता निभाने में भी हमेशा एक्टिव रहते हैं। कल वे अपने गांव फुलविया गए थे, जहां उन्होंने अपनी दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उ

लालू के जन्मभूमि पहुंच भावुक हुए तेजस्वी, लोगों से की अपील, पूर्वजों की धरती पर जरूर जाएं
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव राजनीति से लेकर पारिवारिकता निभाने में भी हमेशा एक्टिव रहते हैं। कल वे अपने गांव फुलविया गए थे, जहां उन्होंने अपनी दादी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने गोपालगंज को कई सौगात दिए। उन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। तेजस्वी यादव ने लोगों से अपील किया है कि जब भी समय मिले अपनी जड़ों और पुरखों की जमीन पर जरूर जाएं। 




तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है आपन गांव आपन माटी! कल व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकाल अपने पैतृक गाँव फुलवरिया गया। वहां दादी मां की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जब भी समय मिले अपनी जड़ों और पुरखों की जमीन पर अवश्य ही जाना चाहिए। गाँव देश की आत्मा है। गाँवो की हरियाली देखकर मन भी हरा हो जाता है।




आपको बता दें, गोपालगंज पहुंचकर डिप्टी सीएम सबसे पहले थावे मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद वे मीरगंज में मरछिया देवी चौक पर अपनी दादी मरछिया देवी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से तेजस्वी हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल गए, जहां पौधारोपण के बाद वहां के भवन का शिलान्यास किया। 

टैग्स