ब्रेकिंग
बांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछेबांका में कुदरत का कहर, वज्रपात की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 6 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा झुलसेबांकीपुर उपचुनाव: किस नेता ने दिया ‘कुत्ता-बिलाई’ वाला बयान, प्रशांत किशोर के लिए बन गया वरदान, 16वें राउंड में 14 हजार वोट से PK आगेबांकीपुर में PK ने बिगाड़ा BJP का खेल, अब नीरज कुमार के 200 किलो लड्डुओं का क्या होगा?बांकीपुर उपचुनाव: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर आगे, जेडीयू मंत्रियों ने कहा- अंतिम नतीजे का इंतजार करेंBankipur Bypoll: 10वें राउंड में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पीछे

लालू को जमानत मिली लेकिन तेजस्वी कहां हैं? न कोई बयान आया और ना ही कोई ट्वीट

PATNA: चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव को जमानत मिल गई। झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद लालू यादव जेल से बाहर तो नहीं आ सकेंगे लेकिन इसे लालू परिवार के

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव को जमानत मिल गई। झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत के बाद लालू यादव जेल से बाहर तो नहीं आ सकेंगे लेकिन इसे लालू परिवार के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है। लालू यादव को जमानत मिलने की खबर के बाद सियासी गलियारे में नई चर्चा छिड़ गई है। चर्चा तेजस्वी यादव को लेकर है जिन्होंने अपने पिता लालू यादव को जमानत मिलने पर अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। तेजस्वी यादव की तरफ से जमानत पर ना कोई बयान आया है और ना ही उनका कोई ट्वीट। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद 34 दिनों तक गायब रहने वाले तेजस्वी यादव को लालू प्रसाद अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं, बावजूद इसके तेजस्वी यादव आजकल कहां है इसकी खबर किसी को नहीं। चंद दिनों तक विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के बाद तेजस्वी आईआरसीटीसी टेंडर केस में पेशी के लिए दिल्ली गए लेकिन उसके बाद से उनकी कोई खोज खबर नहीं है। हद तो यह है कि तेजस्वी यादव ने पिता को जमानत मिलने पर कोई ट्वीट भी नहीं किया। तेजस्वी यादव को लेकर यह सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि लोकसभा चुनाव के पहले उन्होंने पिता लालू यादव को जेल से निकालने के लिए पर संविधान बचाओ देश बचाओ यात्रा की थी। आपको बता दें कि तेजस्वी यादव ने लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद अब तक अपने पिता लालू यादव से मुलाकात नहीं की है। जमानत के बाद तेजस्वी की चुप्पी इस बात की पुष्टि करता है कि लालू परिवार में सब कुछ गड़बड़ चल रहा है।
रिपोर्टिंग
4

रिपोर्टर

4

FirstBihar संवाददाता