ब्रेकिंग
महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमहिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक से मिली डिंपल यादव, 20 जुलाई के मार्च में युवाओं को शामिल होने की अपीलपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभ

लालू अंदाज में पहले गाय का दूध निकालने बैठे तेजप्रताप, फिर 'चेतक' पर सवार होकर संघर्ष का किया एलान, देखें वीडियो

PATAN : विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तेज प्रताप यादव ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है. तेज प्रताप यादव आजकल अपने पिता लालू यादव के अंदाज में ही नजर आते हैं.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATAN : विधानसभा चुनाव में नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तेज प्रताप यादव ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है. तेज प्रताप यादव आजकल अपने पिता लालू यादव के अंदाज में ही नजर आते हैं. जिस अंदाज में कभी लालू गौशाला में नजर आते थे. उसी अंदाज में तेज प्रताप अपनी गाय सुरभि की सेवा करते हैं. इतना ही नहीं लालू के लाल अपनी गाय का दूध भी खुद निकालते हैं.


फर्स्ट बिहार झारखंड की टीम जब तेज प्रताप यादव से मिलने उनके आवास पहुंची तो बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि लालू यादव को जेल से बाहर निकालना और तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना इस साल उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है. तेज प्रताप यादव ने ऐलान किया है कि वह अपने घोड़े चेतक पर सवार होकर जल्द ही संघर्ष के लिए निकलेंगे तेज प्रताप ने कहा है कि उनके और तेजस्वी के बीच में कोई मतभेद नहीं है और वह अपने अर्जुन के सारथी हैं.




फर्स्ट बिहार झारखंड  बातचीत के दौरान तेजप्रताप ने कहा कि चेतक पर ही चढ़कर इसबार की लड़ाई लड़नी है. उन्होंने कहा कि रथ मंगाया जा रहा है. उसमें चेतक को बांधा जाएगा. इसी रथ पर सवार होकर तेजस्वी 2020 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. तेजप्रताप ने कहा कि गाय का दूध अमृत है. भगवान कृष्ण भी इसी तरह दूध निकाला करते थे.

टैग्स