ब्रेकिंग
SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result: तीन स्नातक सीटों पर किसका चला जादू? नीरज-बंशीधर-एनके यादव की जीत, जानिए पूरा वोट डेटा✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦17,608 लोगों को जहरीले सांपों ने काटा, 205 की मौत, 3 दिन में 200 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल✦भाजपा के भीतर ‘गला-काट’ प्रतिस्पर्धा ! पड़ोसी सांसद को जैसे ही शिक्षा मंत्री 'जोशी' के पास देखा, 'उम्रदराज' सांसद हो गए बेचैन, आनन-फानन में सोशल मीडिया में जारी की चिट्ठी....✦Bihar MLC Result: तीन स्नातक सीटों पर किसका चला जादू? नीरज-बंशीधर-एनके यादव की जीत, जानिए पूरा वोट डेटा✦चालान काटकर भूल गए? अब विभाग नहीं भूलेगा! जुर्माना नहीं भरा तो गाड़ी होगी लॉक, सड़क पर भी हो सकती है जब्ती

लालू बनेंगे आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, तेज-तेजस्वी ने भरा पापा की दावेदारी का पर्चा

PATNA: लालू यादव लगातार ग्यारहवीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। पटना में आज पार्टी कार्यालय में लालू यादव के दोनों बेटों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने पापा की दावेदारी का पर्चा भरा है

FirstBihar
Desk
2 मिनट

PATNA: लालू यादव लगातार ग्यारहवीं बार आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। पटना में आज पार्टी कार्यालय में लालू यादव के दोनों बेटों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव ने पापा की दावेदारी का पर्चा भरा है। 

इस मौके पर तेजप्रताप और तेजस्वी के साथ आरजेडी के वऱिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और लालू के विश्वासपात्र भोला यादव भी मौजूद रहे। चार सेटों में लालू ने नामांकन का पर्चा भरा गया।

लालू प्रसाद राजद की स्थापना के 22 वें वर्ष में 11वीं बार राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। रिम्स में भर्ती लालू पार्टी की कमान किसी दूसरे के हाथों में देने का जोखिम नहीं उठा रहे।

पार्टी की स्थापना के बाद यह पहला मौका है जब लालू प्रसाद का नामांकन पत्र उनके प्रतिनिधि दायर कर रहे हैं। पार्टी के संविधान में इसकी व्यवस्था है लेकिन इसके लिए नामांकन पत्र पर उम्मीदवार की सहमति भी लेने की व्यवस्था है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में भाग लेने के लिए लगभग छह सौ राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का प्रकाशन रविवार को कर दिया था। ये सभी सदस्य पार्टी प्रमुख के रूप में लालू प्रसाद के नाम पर मुहर दस दिसम्बर को लगाएंगे।



टैग्स