ब्रेकिंग
भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़भरत भूषण तिवारी केस: मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने परिजनों से की मुलाकात, 3 अगस्त को आयोग में अगली सुनवाई प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर बोले गिरिराज, कहा..बांकीपुर से कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो 'अपने कच्छा पहनकर उतर गये'बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की सीधी टक्कर में तीन युवकों की मौत‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे नीतीश-तेजस्वी, जिला प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत

MUNGER: आगामी 25 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी में जिला प्रशासन ने अपनी पूरी

ललन सिंह के संसदीय क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे नीतीश-तेजस्वी, जिला प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: आगामी 25 नवंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुंगेर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल का शिलान्यास करेंगे। इसकी तैयारी में जिला प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य कार्यक्रम स्थल मंगरा पोखर संदलपुर बाग में मंच बनाया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज को लेकर लोगों में खुशी का माहौल।  


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 25 नवंबर को जमालपुर प्रखंड के बांक पंचायत के मंगरा पोखर संदलपुर बाग में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान मुंगेर सदर अस्पताल में 100 बेड के आधुनिक प्री फैब्रिकेटेड अस्पताल एवं 32 बेड का शिशु रोग का आधुनिक प्री फैब्रिकेटेड पिकू वार्ड का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्य कार्यक्रम स्थल मंगरा पोखर में मंच और हेलीपैड बनाया जा रहा है।


कार्यक्रम में महज दो दिन शेष बचे हुए हैं ऐसे में युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही है। पटना से सीएम और डिप्टी सीएम हेलीकॉप्टर से मुंगेर आयेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर शहर को बैनर पोस्टर से पाट दिया गया है। पोस्टर में सीएम, डिप्टी सीएम और स्थानीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की तस्वीरें लगी हैं। इस मेडिकल कॉलेज अस्पताल की मांग कई सालों से जिले के लोग कर रहे थे। ऐसे में जब उन्हें यह सौगात मिलने जा रही है तो उनमें खुशी देखी जा रही है।