ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

लाल कृष्ण आडवाणी से मिले सीएम नीतीश, भारत रत्न मिलने पर दी बधाई; पुरानी बातों पर हुई चर्चा

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा के बाद उनके

लाल कृष्ण आडवाणी से मिले सीएम नीतीश, भारत रत्न मिलने पर दी बधाई; पुरानी बातों पर हुई चर्चा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : सीएम नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी से मुलाकात की। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा के बाद उनके आवास पर जाकर सीएम ने उन्हें बधाई दी। आडवाणी से मुलाकात के पहले सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में पीएम मोदी से भी मुलाकात किया था।


आडवाणी से मुलाकात के पहले सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में अपने सांसदों से मुलाकात किया। पहले ये मुलाकात 10 बजे होने वाली थी, लेकिन जदयू सांसद रामबली यादव ने बताया सभी एमपी सीएम आवास में उनसे मुलाकात करेंगे। रामबली यादव के मुताबिक, ये सिर्फ एक कर्टसी मुलाकात होगी। इसके अलावा सीएम नीतीश जदयू के केंद्रीय कार्यालय में सीएम नीतीश पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।


मालूम हो कि, इससे पहले नीतीश कुमार ने बुधवार को PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब बीस  मिनट बात हुई। इसके बाद वे गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले। मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब यहींरहेंगे। बीच में दो बार जरूर इधर-उधर हुए, लेकिन अब कभी नहीं जाएंगे। हम 1995 से साथ में हैं। लोकसभा चुनाव के लिए  सीट शेयरिंग उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।


बता दें कि,  बिहार में  नई  सरकार बनने के बाद सीएम नीतीश की पीएम  मोदी से ये पहली मुलाकात थी। इससे पहले पिछले साल सितंबर में G20 के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी।