Hindi News / news / CM के कार्यक्रम में तैनात इंस्पेक्टर की मौत, पटना का रहने वाला था...

CM के कार्यक्रम में तैनात इंस्पेक्टर की मौत, पटना का रहने वाला था SI नंदकिशोर

1st Bihar Published by: Updated Dec 26, 2019, 1:16:53 PM

CM के कार्यक्रम में तैनात इंस्पेक्टर की मौत, पटना का रहने वाला था SI नंदकिशोर

- फ़ोटो

LAKHISARAI: इस वक्त की बड़ी खबर लखिसराय से आ रही है, जहां सीएम के कार्यक्रम में तैनात इंस्पेक्टर की ट्रेन से कटकर मौत हो गई है. खबर सामने आते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया.

मृतक इंस्पेक्टर की पहचान पटना के रहने वाले नंदकिशोर सिंह के रुप में हुई है. खबर के मुताबिक नंदकिशोर सिंह की पोस्टिंग अभी जमुई पुलिस लाइन में थी. सीएम के कार्यक्रम के दौरान उनकी ड्यूटी लखीसराय में लगी थी. 

नंदकिशोर सिंह गुरुवार की सुबह ट्रेन से लखीसराय जा रहे थे. तभी क्यूल में उतरने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. नंदकिशोर सिंह के मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया. पटना के फुलवारीशरीफ स्थित उनके घर पर लोगों की भिड़ लग गई. वहीं घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.