Hindi News / news / लखीसराय : गड्ढे में पलटी स्कूल वैन, एक दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स को...

लखीसराय : गड्ढे में पलटी स्कूल वैन, एक दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स को स्कूल ले जाते समय हुआ हादसा

1st Bihar Published by: Updated Oct 02, 2019, 9:20:45 AM

लखीसराय : गड्ढे में पलटी स्कूल वैन, एक दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स को स्कूल ले जाते समय हुआ हादसा

- फ़ोटो

LAKHISARAI : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है लखीसराय से जहां एक स्कूल वैन रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गई. बच्चों को स्कूल ले जाते समय वैन सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई. उसमें एक दर्जन से ज्यादा स्टूडेंट्स सवार थे. हालांकि किसी के भी हताहत की कोई सूचना नहीं है. स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

घटना जिले के रामगढ़ थाना इलाके की है. जहां पीरगौरा गांव के पास यह सड़क दुर्घटना हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक वैन के अंदर कुल 15 स्टूडेंट्स बैठे थे. सभी सुरक्षित बताये जा रहे हैं. 

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल वैन में एक दर्जन से ज्यादा बच्चे बैठे हुए थे. गाड़ी तेज गति से आ रही थी. अचानक नियंत्रण खोने से गाड़ी सड़क किनारे गड्ढे में जाकर पलट गई. कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं.