Hindi News / news / लखीसराय में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को...

लखीसराय में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया

1st Bihar Published by: Updated Feb 11, 2021, 12:59:00 PM

लखीसराय में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया

- फ़ोटो

LAKHISARAI : इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है, जहां सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की खबर है, जिसमें एक नक्सली की एनकाउंटर में मौत हो गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पुलिस और नक्सलियों के बीच अभी भी मुठभेड़ जारी है. बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली कि  चानन के चेहरोन जंगल में बड़ी संख्या में नक्सली एकजुट हुए हैं. 

इसके बाद सुरक्षाबलों ने गुप्त रुप से सर्च ऑपरेशन चलाया और इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. नक्सलियों के फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए एक नक्सली को मार गिराया.