Hindi News / news / लखीसराय में मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

लखीसराय में मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

1st Bihar Published by: Updated Nov 17, 2019, 7:41:27 PM

लखीसराय में मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेनों का परिचालन बाधित

- फ़ोटो

LAKHISARAI: इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है. यहां पर मालगाड़ी पटरी से उतर गए है. जिसके कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया है.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि किऊल-झाझा रेलखंड के बिछवे स्टेशन मालगाड़ी की कई बोगी पटरी से उतरी हुई है. 


मालगाड़ी के पटरी से उतरने कारण एक किमी तक ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है. दुर्घटनाग्रस्त स्थल पर रेलवे के कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं. सभी लोग परिचालन शुरू कराने में जुटे हुए हैं. परिचालन बाधित होने के कारण कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुक हुई हैं.